हरियाणा राज्य [Haryana State]


हरियाणा राज्य का परिचय :-

  • राज्य :- हरियाणा
  • राजधानी :- चण्डीगढ़
  • स्थिति :- देश का उत्तरी-पश्चिमी भाग
  • स्थापना वर्ष :- 1 नवम्बर,1966
  • भौगोलिक स्थिति :- 27॰39′ उत्तरी अक्षांश से 30॰55′ उत्तरी अक्षांस तक 74॰27’28” पूर्वी देशान्तर से 77॰36’5″ पूर्वी देशान्तर तक स्थित है ।
  • सीमाएं :- उत्तर में हिमांचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान, पूर्व में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और दिल्ली तथा उत्तर-पश्चिम में पंजाब और चण्डीगढ़।
  • क्षेत्रफल :- 44,212 वर्ग किमी
  • जनसंख्या :- 2,53,51,462 व्यक्ति
  • पुरुष :- 1,34,94,734
  • महिला :- 1,18,56,728
  • दशकीय वृद्धि दर (2001-2011) :- 19.90%
  • 0-6 आयु वर्ग की जनसंख्या :- 33,80,721
  • बालक :- 18,43,109
  • बालिका :- 15,37,612
  • लिंगानुपात (0-6 वर्ष) :- 834
  • स्त्री-पुरुष अनुपात :- 879 महिलाएं प्रति हजार व्यक्ति
  • जनसंख्या घनत्व :- 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
  • साक्षारता :- 75.6%
  • पुरुष :- 84.1%
  • महिला :- 65.9%
  • कुल साक्षर व्यक्ति :- 1,65,98,988
  • पुरुष साक्षर :- 97,94,067
  • महिला साक्षर :- 68,04,921
  • मुख्य भाषा :- हिन्दी तथा हरियाण्वी
  • जिले की संख्या :- 22
  • उच्च न्यायालय :- चण्डीगढ़
  • राज्य दिवस :- 1 नवम्बर
  • पर्वत :- उत्तर में शिवालिक पहाड़ियाँ तथा दक्षिण-पश्चिम में अरावली पर्वत श्रेणियाँ
  • नदियाँ :- यमुना, घग्घर, मारकंडा
  • झीलें :- बड़कल, सायवी, इन्दोरी
  • प्रमुख नगर :- अम्बाला, गुड़गाँव, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, फरीदाबाद, सिरसा, सोनीपत, जींद
  • कृषि :- 75% लोग कृषि कार्य में संलग्न
  • कृषि फसलें :- चावल, बाजरा, जौ, चना, ज्वार, गेहूँ, गन्ना, तिलहन, कपास तथा अत्यधिक विकसित दुग्ध उद्योग।
  • खनिज :- लौह अयस्क (महेन्द्रगढ़), चूना पत्थर (अम्बाला, महेन्द्रगढ़), काँच की बालू तथा स्लेट (गुड़गांव), डोलोमाइट, चीनी मिट्टी, संगमरमर, ग्रेफाइट, दुर्लभ मृदाएँ, इमारती पत्थर।
  • उद्योग :- सूती वस्त्र, शीशा, सीमेंट, ट्रैक्टर (हिन्दुस्तान मशीन टूल्स फैक्ट्री, पिंजौर), रेफ़्रिजरेटर, वनस्पति घी, साइकिल, कार (मारुति उद्योग लि० गुड़गाँव), सिलाई मशीन, इंजीनियरिंग के सामान, वस्त्र एवं कागज उद्योग राजदूत मोटरसाइकिल (फरीदाबाद), चीनी, टेलिविजन सेट, काँच का सामान, पीतल की वस्तुएँ।
  • पर्यटन केन्द्र :- बड़खल झील (फरीदाबाद), दबचीक (होडल), जंगल बबलर (धारहोड़ा), कर्णझील (उच्छना), मेगपाई (फरीदाबाद), काला तीतर (अबूशहर), किंगफिशर (अम्बाला), राजहंस (सूरजकुंड), स्काईलार्क (पानीपत), सोहना, सुल्तानपुर पक्षी विहार, तथा चीड़ वन के लिए प्रसिद्ध मोरनी हिल्स।
  • प्रमुख पर्व/ त्योहार :- लोहाड़ी यहाँ का प्रमुख त्योहार है । टिक्का यहाँ का प्रमुख पर्व है ।
  • प्रमुख विश्वविद्यालाय :-
    1. चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
    2. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र
    3. महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक
    4. गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार
  • विधान मण्डल :- एक सदनात्मक
  • लोकसभा सदस्य :- 10
  • विधानसभा सदस्य संख्या :- 90
  • राज्य सभा सदस्य संख्या :- 5
  • प्रमुख रेलवे स्टेशन :- अम्बाला, कुरुक्षेत्र
  • हवाई अड्डे :- हिसार, पिंजौर, करनाल, नारनौल, भिवानी
  • वन्य प्राणी विहार :- सुल्तानपुर पक्षी विहार, गुड़गांव
  • अनुसंधान केन्द्र :- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल
  • राजकीय पशु :- काला हिरण
  • राजकीय पक्षी :- काला फ्रैंकोलिन
  • राजकीय वृक्ष :- पीपल
  • राजकीय पुष्प :-कमल