छत्तीसगढ़ राज्य का सामान्य परिचय :-
- राज्य :- छत्तीसगढ़
- राजधानी :- रायपुर
- महत्त्व :- आदिवासी जाति बाहुल्य राज्य, खनिज एवं वन सम्पदा से सम्पन्न, क्षेत्रीय जनता की आशातीत अपेक्षाओं का प्रतीक।
- स्थिति :- 17॰48′ उत्तरी अक्षांश से 24॰ उत्तरी अक्षांश तथा 80॰25′ पूर्वी देशान्तर से 84॰25′ पूर्वी देशान्तर तक विस्तृत है ।
- सीमा :- उत्तर में उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम में मध्यप्रदेश एवं पश्चिम में महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम में आंध्र प्रदेश, पूर्व में ओडिशा तक एवं उत्तर-पूर्व में झारखण्ड स्थित है ।
- विस्तार :- लम्बाई-पूर्व से पश्चिम की ओर 700 किमी, चौड़ाई- उत्तर से दक्षिण की ओर 435 किमी।
- नामकरण :- 36 गढ़ों की संख्या के आधार पर ‘छत्तीसगढ़’ नामकरण, कलचुरि राजा चेदिवंशीय थे, उनका राज्य ‘चेदिशगढ़’ कहलाता था, जो कालांतर में छत्तीसगढ़ हो गया ।
- स्थापना तिथि :- 1 नवम्बर, 2000 (देश का 26वां राज्य)
- क्षेत्रफल :- 1,35,192 वर्ग किमी
- जनसंख्या :- 2,55,45,198 व्यक्ति (2011 की जनगणना के अनुसार)
- पुरुष :- 1,28,32,895
- महिला :- 1,27,12,303
- दशकीय वृद्धि दर (2001-2011) :- 22.6%
- जनसंख्या घनत्व :- 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
- साक्षारता :- 70.3%
- पुरुष साक्षारता :- 80.3%
- महिला साक्षारता :- 60.2%
- कुल साक्षर व्यक्ति :- 1,53,79,922
- स्त्री-पुरुष अनुपात :- 991 प्रति हजार (2011 के अनुसार)
- संभाग :- 05 (बिलासपुर, रायपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा)
- जिले :- 27
- गाँव :- 20,126
- मुख्य भाषा :- हिन्दी, छत्तीसगढ़ी तथा उर्दू
- उच्च न्यायालय :- बिलासपुर
- प्रमुख नगर :- बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई एवं रायपुर
- नदियाँ :- महानदी, गोदावरी, नर्मदा, रिहन्द एवं इंद्रावती
- जलप्रपात :- चित्रकूट (इंद्रावती नदी), सातधारा (इंद्रावती) एवं गुप्तेश्वर (शबरी नदी) आदि।
- प्रमुख वृक्ष :- साल, आम महुआ, जामुन, बाँस, सागौन, तेंदू, अंजन एवं खैर आदि।
- हवाई अड्डे :- रायपुर, जगदलपुर तथा बिलासपुर, हवाई अड्डा, दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता केन्द्रों से जुड़ा हुआ।
- आकाशवाणी प्रसारण केन्द्र :- 4 (रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़)।
- आकाशवाणी प्रसारण की भाषाएँ :- हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, ओडिया, हल्बी तथा गोंडी।
- उच्च शक्ति के दूरदर्शन रिले ट्रांसमीटर केन्द्र:- रायपुर तथा जगदलपुर।
- कला एवं संस्कृति :- खिलौने मिट्टी के आकर्षक बर्तन, लाख के सामान, लकड़ी के काम, जरी का काम, चमड़े का काम तथा धातु के बर्तन राज्य के प्रमुख हस्तकला निर्माण है।
- प्रमुख बोलियाँ :- छत्तीसगढ़ी (रायपुर, दुर्ग, बस्तर, राजनादगाँव, सरगुजा, बिलासपुर), हल्बी, गोंडी, माड़ी तथा भतरी (बस्तर क्षेत्र) ।
- प्रमुख समारोह एवं उत्सव :- चक्रधर समारोह (रायगढ़), रहस समारोह (बिलासपुर) एवं पंडवानी प्रसंग (सम्पूर्ण क्षेत्र)।
- पर्यटन :- कबरा गुफाएँ (रायगढ़) एवं जोगीमारा की गुफाएँ (रायगढ़-सरगुजा)।
- धार्मिक एवं प्रकृतिक रमणीय स्थल :- भोरम देव के प्राचीन मंदिर (रायपुर-जबलपुर सड़क मार्ग), बिमलेश्वरी मन्दिर (डोंगरगढ़) एवं चित्रकूट जलप्रपात (जगदलपुर)।
- लोकनृत्य :- सुआ नृत्य, करमा नृत्य, डंडा या रहस नृत्य, राउत नृत्य, सरहुल नृत्य, बार नृत्य, नाचा नृत्य, घासियाबाजा नृत्य, पथी नृत्य।
- जनजातियों के विशेष पर्व :- दन्तेश्वरी (बस्तर की जनजातियों द्वारा), मेघनाद (गोंड जनजाति द्वारा), रसनवा (बेंगा जनजाति द्वारा), काक्सार (अबूझमड़ियों द्वारा)।
- प्रमुख मेले :- राजिम का मेला (रायपुर), चम्पारण का मेला, रतनपुर का मेला (बिलासपुर), ख्ल्लारी का मेला (महासमुन्द), दन्तेश्वरी मेला (दन्तेवाड़ा)।
- विधानमण्डल :- एक सदनात्मक
- लोकसभा सदस्यों की संख्या :- 11
- विधानसभा सदस्यों की संख्या :- 90
- राज्यसभा सदस्यों की संख्या :- 5
- राज्य दिवस :- 1 नवम्बर
- राजकीय पशु :- जंगली भैसा
- राजकीय पक्षी :- पहाड़ी मैना
- राजकीय वृक्ष :- साल (Sal)
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालय :-
- इन्दिरा गांधी संगीत कला विश्वविद्यालय, खेरागढ़, स्थापना वर्ष -1956
- पं० रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर स्थापना वर्ष – 1964
- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, स्थापना वर्ष- 1983
- इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, स्थापना वर्ष – 1987
- जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर
- भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भिलाई
- छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग
- किरिस्त्याव कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भिलाई
- रुन्तगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भिलाई
- रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर
- श्री शंकाराचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भिलाई
- इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर
प्रमुख कृषि उपज एवं उत्पादक क्षेत्र :-
क्र. सं. | उपज | उत्पादक क्षेत्र |
---|---|---|
1. | चावल | दुर्ग, रायपुर, राजनादगाँव, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर आदि |
2. | गन्ना | रायपुर, बिलासपुर, बस्तर |
3. | तुअर (अरहर) | राजनादगाँव, कवर्धा, रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर |
4. | सरसों | कोरिया, दंतेवाड़ा, सरगुजा आदि |
5. | बाजरा | बस्तर संभाग, रायगढ़, जशपुर |
6. | अलसी | राजनादगाँव, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर |
7. | चना | बिलासपुर, राजनादगांव, कवर्धा, दुर्ग, जांजगीर |
8. | मूंग | रायगढ़, जशपुर, रायपुर, बिलासपुर |
छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख जनजातियाँ :-
क्र. सं. | जनजाति | उप-जनजाति | निवास स्थल |
---|---|---|---|
1. | गोंड | परधान, अगरिया, ओझा, नगारची सोलहास | कांकेर, बस्तर, दन्तेवाड़ा |
2. | बैगा | बिंझवार, नतोतिया, भरोतिया, नाहर, रै मैना, काढ़ मैना | बिलासपुर, राजनादगाँव |
3. | कोरबा | पहाड़ी कोरबा, दिहारिया | सरगुजा, रायगढ़ जशपुर, बिलासपुर, जांजगीर |
4. | उरांव | कुरुख, धनका, धांगर, कुडा | रायगढ़, सरगुजा, जशपुर |
5. | हल्वा | हन्वी, बस्तरिया, छत्तीसगढ़िया कांकेर, दन्तेवाड़ा | रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव |
6. | भतरा | समभतरा, अमनेत, पित | बस्तर, रायपुर |
7. | कंवर | कनकार, तनवार, कमालवंशी, दूध कंवर, पैकारा कोरिया, रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा, रायपुर, जांजगीर |
8. | कमार | बिलासपुर, जांजगीर, दुर्ग, रायगढ़ | |
9. | माड़िया | आबूझमाड़िया | बस्तर |
प्रमुख खनिज एवं उत्पादक क्षेत्र :-
क्र. सं. | खनिज | छत्तीसगढ़ के उत्पादन क्षेत्र |
---|---|---|
1. | मैंगनीज | बिलासपुर, कांकेर, बस्तर, दन्तेवाड़ा |
2. | बाक्साइट | रायपुर, रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा एवं बस्तर |
3. | कोयला | कोरिया, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर |
4. | लौह अयस्क | बस्तर, सरगुजा, कांकेर, दन्तेवाड़ा, दुर्ग |
5. | ताँबा | बस्तर, राजनादगाँव, बिलासपुर, कांकेर |
6. | चूना पत्थर | रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, जशपुर, दन्तेवाड़ा, कांकेर |
7. | डोलोमाइट | बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, बस्तर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा |
8. | अभ्रक | जशपुर, जगदलपुर |
9. | यूरेनियम | सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग |
10. | हीरा | रायपुर, बस्तर |
11. | सिलीमेनाइट | बस्तर, दन्तेवाड़ा |
12. | एस्बेस्टास | बस्तर, दुर्ग |
13. | टिन अयस्क | बस्तर, दन्तेवाड़ा |
14. | कोरण्डम | कुचनूर (बस्तर), रायपुर, दन्तेवाड़ा |
15. | गेरु | सरगुजा, बस्तर, रायगढ़, राजनादगांव |
16. | फ्लोराइट | राजनादगांव, रायगढ़, रायपुर |
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य :-
क्र. सं. | नाम | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) | जिला | मुख्य वन्य प्राणी |
---|---|---|---|---|
1. | इंद्रावती | 1258.37 | दन्तेवाड़ा | बाघ, तेंदुआ, बारहसिंगा, जंगली भैंसा, चीतल, सांभर, गौर, कृष्णमृग, मातृक, मृग, जंगली कुत्ता आदि |
2. | कांकेर | 200 | जगदलपुर (बस्तर) | बाघ, तेंदुआ, सांभर |
3. | कुटरू | 4.45 | कांकेर | जंगली भैंसा |
4. | गुरु घासीदास | 1440.705 | सरगुजा, कोरिया | बाघ, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, चिंकारा |
5. | उदन्ती | 247.59 | रायपुर | बाघ, तेंदुआ, जंगली भैंसा, चीतल, भालू, गौर, सांभर, जंगली सूअर आदि |
6. | अचानकमार | 551.55 | सरगुजा | बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, नीलगाय, भालू आदि |
7. | तमोर पिंगला | 608.52 | सरगुजा | बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, नीलगाय, भालू आदि |
8. | सीता नदी | 555.55 | रायपुर, धमतरी | बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, भालू आदि |
9. | समरसात | 430.36 | सरगुजा | बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, भालू आदि |
10. | पामेड़ | 262 | दन्तेवाड़ा | जंगली भैंसा, |
11. | गौमरदा | 277.82 | रायगढ़ | तेंदुआ, सांभर, गौर, चीतल, भालू आदि |
12. | बड़नवापारा | 244.66 | महासमुन्द, रायपुर | बाघ, तेंदुआ, चीतल, गौर, भालू, मुंजक हिरण, चौसिंगा आदि |
13. | भैरमगढ़ | 139 | दन्तेवाड़ा | बाघ, तेंदुआ, जंगली भैंसा, सांभर, चीतल आदि |
14. | बादलखोल | 104.45 | जशपुर | बाघ, तेंदुआ,चीतल, सांभर, गौर, भालू, मुंजक हिरण आदि |
15. | भोरमदेव | 163.80 | कवर्धा | बाघ, तेंदुआ, चीतल, सांभर, नीलगाय |